अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में भाग लेने हेतु रोहन आगरा रवाना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 7:26 PM

विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन भवन, लोहार मंडी, आगरा में नौ अगस्त सेश्री धनपत राय सचदेवा मेमोरियल बिलो 1800 फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट प्रारंभ है। जिसका समापन 11 अगस्त को होगा.

विज्ञापन

किशनगंज. महाराजा अग्रसेन भवन, लोहार मंडी, आगरा में नौ अगस्त सेश्री धनपत राय सचदेवा मेमोरियल बिलो 1800 फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट प्रारंभ है। जिसका समापन 11 अगस्त को होगा. इसमें नेपाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना सहित अपने देश के विभिन्न प्रांतों से कुल 150 खिलाड़ीगण आपस में प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगे. इसमें किशगनंज के जिला चैंपियन खिलाड़ी रोहन कुमार को शामिल करने के निण् बुधवार को संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने अपने गंतव्य की ओर रवाना किया. इसकी जानकारी संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के सीईओ व खिलाड़ी के कोच कमल कर्मकार ने दी. इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु जिला शतरंज संघ परिवार के मनीष कासलीवाल, श्रवण कुमार सिंघल, मुनव्वर रिजवी, रिंकी झा, बासुकी नाथ गुप्ता, निशान सिंह, सुरोजित दास, सुरेश जैन, पूर्ण कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, बापी चंद्र बणिक, डॉक्टर (प्रोफेसर) लिपि मोदी, सुनीता अग्रवाल, रचना कुमारी, पदमा भारतीय सहित अन्य दर्जन लोगों ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन