एनएच-327ई से लोधाबाड़ी तक सड़क मरम्मत तेज

Updated at : 10 Mar 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-327ई से लोधाबाड़ी तक सड़क मरम्मत तेज

एनएच-327ई से लोधाबाड़ी तक सड़क मरम्मत तेज

विज्ञापन

समृद्धि यात्रा के मद्देनजर जर्जर सड़क को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी

ठाकुरगंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत ठाकुरगंज आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है. इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित एनएच-327ई से लोधाबाड़ी गांव तक जाने वाली सड़क का जीर्णोद्धार कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. सड़क के गड्ढों को भरने, सतह को समतल करने और मार्ग को सुगम बनाने का काम तेजी से चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती थी. इसी रास्ते से स्कूली बच्चे व ग्रामीण रोजाना आते-जाते हैं. मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सड़क की मरम्मत शुरू होने से ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है. प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले क्षेत्र में जरूरी आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन