राजद जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

राजद जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
बहादुरगंज चुनाव में पार्टी सिंबल मिलने से वंचित रहे बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी को राजद ने पार्टी संगठन में किशनगंज जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. जबकि मजहरुल हसन को जिला राजद में प्रधान महासचिव बनाया गया है. पूर्व विधायक सह कोचाधामन विधानसभा के राजद विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने अंजार नईमी के पार्टी संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन का स्वागत किया है एवम कहा कि कतिपय विकट राजनीतिक परिस्थिति के बीच विधानसभा चुनाव में पार्टी सिंबल नहीं मिलने के बाबजूद विधायक नईमी ने जिस राजनीतिक साहस व धैर्य का परिचय दिया, सचमुच काबिलेतारीफ है. तभी तो महागठबंधन के हितों को सर्वोपरी मानकर उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को साथ देने का एलान भी कर रखे हैं. इस बीच पार्टी नेतृत्व की तरफ से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने के साथ ही पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल यहाँ बहादुरगंज स्थित विधायक नईमी के आवास पर आये एवम उन्हें माला पहनाकर बधाई दिये. इस दौरान जिला राजद महासचिव शाहिद रब्बानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव रेहान अहमद, मो खुर्शीद, इफ्तेखार आलम, बहादुरगंज प्रखंड राजद अध्यक्ष अख्तर नामी, मंजर आलम पेशकार, नजमुल हुदा, केशर आलम सहित कई कार्यकर्ता साथ थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




