ePaper

उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा बैठक संपन्न

Updated at : 15 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा बैठक संपन्न

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा लक्ष्य से काफी पीछे रहने वाले बैंकों से अगले महीने के मीटिंग से पहले लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा लक्ष्य से काफी पीछे रहने वाले बैंकों से अगले महीने के मीटिंग से पहले लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. गौरतलब हैं कि पीएमईजीपी वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य 189 निर्धारित किया गया है जिसमें 119 सेंक्शन्ड, 143 मार्जिन मनी का दावा एवं 73 डिसबर्स्ड किया गया है. वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए अभी पोर्टल बंद होने के कारण आवेदन नहीं हो रहा हैं. पीएमएफएमई वित्तीय वर्ष 2025-26 (दिनांक 01.04.2025 से 15.04.2025 तक) में लक्ष्य 138 निर्धारित किया गया है जिसमें 4 सेंक्शन्ड, एवं शून्य डिसबर्स्ड किया गया है. पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा स्टेज 2 में लंबित आवेदन पत्र 505 है एवं स्टेज 2 से 3 में अग्रसारित आवेदन पत्र 5102 है, जन शिक्षण संस्थान किशनगंज द्वारा 1140 लाभुकों को प्रशिक्षण दिया गया. पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत लाभुकों की कुल संख्या 260 है. साथ ही इसमें बैंक द्वारा 240.84 लाख की राशि की स्वीकृति दी गई है. बिहार लघु उद्यमी योजना 2023-24 एवं 2024-25 में प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या 555 एवं 201 कुल मिलाकर 756 रहा है एवं द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या 342 है. कुल 189 लाभुकों द्वारा गलत विपत्र एवं डीपीआर अनुरूप मशीन नहीं क्रय करने के कारण द्वितीया किस्त की राशि अस्वीकृत किया गया है. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमी, अति पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा एवं अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में चयनित लाभुकों की कुल संख्या 353 है जिसमें प्रथम किस्त प्राप्त लाभकों की संख्या 145 है एवं द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुकों की कुल संख्या 142 एवं तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों की संख्या 66 है. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमी, अति पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा एवं अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में चयनित लाभुकों की कुल संख्या 139 है जिसमें प्रथम किस्त प्राप्त लाभकों की संख्या 134 है. जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित आवेदन के मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अनिल कुमार मंडल एवं अन्य बैंक के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन