ePaper

जिला कल्याण योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

Updated at : 16 May 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
जिला कल्याण योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला कल्याण कार्यालय एवं जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से संबंधित एक विस्तृत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला कल्याण कार्यालय एवं जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से संबंधित एक विस्तृत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे.

अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय उच्च विद्यालयों एवं डॉ आंबेडकर कल्याण छात्रावास की समीक्षा

डॉ भीमराव अंबेडकर 10 2 अनुसूचित जाति बालक विद्यालय, मोतिहारा, किशनगंज, डॉ. भीमराव अंबेडकर 10 2 अनुसूचित जनजाति बालिका विद्यालय, हालामाला, किशनगंज एवं डॉ आंबेडकर कल्याण छात्रावास–तुलसिया, दिघलबैंक की समीक्षा की गई. इस पर संतोष व्यक्त किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया.

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अनुदान योजना (2025-26)

कुल 6 प्राथमिकी/आरोप पत्र दर्ज कांड दर्ज किए गये, जिनमें सभी 6 का निष्पादन कर दिया गया है. कोई भी कांड लंबित नहीं है, जो विभागीय कार्य निष्पादन की प्रशंसनीय स्थिति को दर्शाता है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 10 लाख का आवंटन प्राप्त हुआ, जिसमें से 9.82 लाख की निकासी और व्यय कर ली गई है. शेष राशि 0.18 लाख है. हालांकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 16 मामले एवं 2025-26 के 15 मामलों में कुल 34.42 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत है.

सामुदायिक भवन सह वर्कशेड निर्माण कार्य–प्रगति रिपोर्ट

कार्यपालक अभियंता, स्थायी क्षेत्रीय अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, किशनगंज द्वारा निम्नलिखित कार्यों की जानकारी दी गई.

वित्तीय वर्ष 2022–23

लक्ष्य: 2, स्थल चयन: 3, पूर्ण: 3

वित्तीय वर्ष 2023–24

लक्ष्य: 2, स्थल चयन: 2, पूर्ण: 1, शेष एक का कार्य प्रगति पर है.

वित्तीय वर्ष 2024–25,

लक्ष्य: 2, स्थल चयन: 2एक योजना बीओक्यू स्तर पर एवं शेष एक का कार्य प्रगति पर है.

मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग खाद्यान्न योजना स्थित छात्रावासों की समीक्षा की गई. जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास, अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास, डे मार्केट, किशनगंज एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय, किशनगंज (यह विद्यालय वर्तमान में पूर्णिया में संचालित है.) की समीक्षा की गई. इस पर संतोष व्यक्त किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया. इसमें आवासीय सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता को बेहतर करने हेतु निर्देश दिए गए.

प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र–एसएससी हेतु बैच संचालन

मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में एसएससी परीक्षा हेतु एक बैच का संचालन हो रहा है. वर्तमान में 60 छात्राएं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नामांकित हैं. प्रशिक्षण की गुणवत्ता, परिणाम और संसाधनों की उपयुक्तता पर विशेष चर्चा की गई. जिला पदाधिकारी के द्वारा उपरोक्त सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया गया एवं आवश्यक निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन