नीलाम पत्र वाद व आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक

Updated at : 20 May 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
नीलाम पत्र वाद व आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक

अपर समाहर्त्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज के द्वारा कार्यालय वेश्म में नीलाम पत्र वाद एवम् आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आहूत की गई. तरिक संसाधन समिति की बैठक में राजस्व संग्रहण के बिंदु पर विभागवार समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.अपर समाहर्त्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज के द्वारा कार्यालय वेश्म में नीलाम पत्र वाद एवम् आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आहूत की गई. तरिक संसाधन समिति की बैठक में राजस्व संग्रहण के बिंदु पर विभागवार समीक्षा की गयी. वाणिज्य कर, निबंधन,राष्ट्रीय बचत, नगर परिषद किशनगंज, नगर निकाय बहादुरगंज व ठाकुरगंज, विधिक मापक, मत्स्य, उत्पाद, वन,कृषि,औषधि निरीक्षक से संबंधित कार्यों, प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह पर पदाधिकारियों के द्वारा की गयी कार्रवाई से अवगत कराया गया. अपर समाहर्ता के द्वारा मखाना में राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने राजस्व संग्रह में वृद्धि समेत अपने संसाधनों को चिन्हित कर राजस्व वसूली का प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया. खनन,मत्स्य को इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया. सरकारी भूमि के संरक्षण समेत निबंधन कार्य के लिए सभी निबंधन कार्यालयों को अपर समाहर्त्ता ने दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया.

बैठक में सभी उपस्थित पदाधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. उनके द्वारा नीलाम पत्र पदाधिकारियों को आवंटित सर्टिफिकेट(नीलाम पत्र) केस में वसूली/ निष्पादन की समीक्षा की गई. ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि की समीक्षा भी हुई. सभी उपस्थित पदाधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया,ताकि वार्षिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि नीलाम – पत्र वाद की सुनवाई कर वाद का निष्पादन कराएं तथा नियमित रूप से रजिस्टर 10 से रजिस्टर 09 का मिलान करवाना सुनिश्चित करेंगे.

समीक्षा के क्रम में सभी पदाधिकारी को नीलम पत्र सभी वादों पर नोटिस, वारंट, कुर्की जप्ती कराने का निर्देश दिया गया. अपर समाहर्ता श्री पंकज ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को अगली बैठक में विभागवार समीक्षा किए जाने का निदेश दिया.बैठक में अपर समाहर्त्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज के साथ जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, सभी नीलम पत्र पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व राजस्व संग्रह करने वाले विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन