सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के विरुद्ध छापेमारी, वसूला जुर्माना

सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के विरुद्ध छापेमारी, वसूला जुर्माना
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से बंद कराने के लिए नगर प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है. नगर पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन द्वारा विशेष टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है. सोमवार को शहर के कई बाजारों में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करते हुए दुकान पर जुर्माना लगाया गया. इस दौरान 3400 रुपये जुर्माना वसूला गया. दर्जनों दुकान पर औचक छापेमारी की गई. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने बताया की नगर पंचायत द्वारा अब पूरी तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने के लिए प्रतिदिन गठित टीम के माध्यम से शहर के सभी दुकानों में छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा की क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर दुकानदार और नगर वासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक को इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध किया जा रहा है. बावजूद इसके तरह-तरह से चोरी छिपके दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है. जब्ती के साथ जुर्माना के बाद दोबारा प्लास्टिक मिलने पर दोगुना जुर्माना वसूलने की चेतावनी भी दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










