दवा दुकान में छापा, प्रतिबंधित सात प्रकार की पशु चिकित्सा की दवाएं जब्त

Updated:
विज्ञापन
दवा दुकान में छापा, प्रतिबंधित सात प्रकार की पशु चिकित्सा की दवाएं जब्त

दवा दुकान में छापा, प्रतिबंधित सात प्रकार की पशु चिकित्सा की दवाएं जब्त

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के पश्चिम पाली स्थित एक दवा दुकान पर औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी की. बुधवार को एमएन ड्रग एजेंसी में हुई छापेमारी में प्रतिबंधित सात प्रकार की पशु चिकित्सा की दवाएं जब्त की गई है, इसके अलावा फिजिशियन सैंपल भी बरामद किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत तीस हजार रुपये आंकी गई है. औषधि विभाग को सूचना मिली थी की एमएन ड्रग एजेंसी में प्रतिबंधित दवा बेची जा रही है. जिसके बाद सहायक औषधि नियंत्रक रंजीत कुमार के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक (शहरी) राजकुमार रंजन एवं औषधि निरीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार पासवान ने टीम के साथ दवा दुकान पर छापेमारी की. जब्त दवाइयों की सूची बनायी गयी है और उसका सेंपल भी लिया गया है. जिसे जांच में भेजी जायेगी. आरोपी दुकानदार के खिलाफ ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एवं 1945 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन