ePaper

सरकारी स्कूलों में 15 से शुरू होगी द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा

Updated at : 12 Dec 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में 15  से शुरू होगी द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन 15 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा

विज्ञापन

-कक्षा एक व दो के बच्चों का मूल्यांकन होगा मौखिक

ठाकुरगंज

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा एक से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं का द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन 15 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा . इस बाबत विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पाली में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से दोपहर 03:00 बजे तक होगी. परीक्षा के प्रथम दिन 15 दिसंबर को कक्षा 03 से 08 तक के लिए पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी, जबकि कक्षा 01 और 02 के लिए भाषा हिंदी, उर्दू विषय की मौखिक परीक्षा ली जायेगी. 16 दिसंबर को हिंदी, उर्दू तथा अहिंदी भाषियों के लिए हिन्दी का मूल्यांकन कराया जायेगा. 17 दिसंबर को गणित, 18 दिसंबर को अंग्रेजी और 20 दिसंबर को कक्षा 01 व 02 के लिए गणित व अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा निर्धारित है. 22 दिसंबर को कक्षा 05 से 08 के लिए संस्कृत और विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी.

कक्षा 1 और 2 के बच्चो का मूल्यांकन मौखिक होगा

परीक्षा में कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन पूर्णत: मौखिक होगा, जबकि कक्षा तीन से आठ तक के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी. सभी विषयों के प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल से उपलब्ध होंगे. परीक्षा अवधि के दौरान पीएम पोषण योजना के अनुसार मध्याह्न भोजन भी नियमित रूप से उपलब्ध कराया जायेगा.

परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही छात्रों को वॉशरूम जाने की होगी अनुमति

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को पेंसिल, रबड़, कटर, ज्यामितीय बॉक्स, कार्डबोर्ड आदि अनिवार्य रूप से लाने का निर्देश दिया गया है. सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को परीक्षा केंद्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने, कदाचार रोकने और समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा गया है. वीक्षकों को यह भी हिदायत दी गयी है कि वे किसी भी तरह का अनुचित सहयोग न दें तथा प्रश्न पत्र समझने में जरूरत पड़ने पर छात्रों की सहायता करें. परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही छात्रों को वॉशरूम जाने की अनुमति होगी. शैक्षणिक रूप से कमजोर बच्चों को अग्रिम पंक्ति में बैठाने और परीक्षा कक्ष में पाठ्यपुस्तक या नोटबुक ले जाने पर रोक का स्पष्ट निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन