कलशयात्रा के नव निर्मित मंदिर में की हनुमान प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा

Updated:
विज्ञापन
कलशयात्रा के नव निर्मित मंदिर में की हनुमान प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा

कलशयात्रा के साथ नव निर्मित मंदिर में की हनुमान प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा

विज्ञापन

पोठिया. पोठिया प्रखंड मुख्यालय व थाना परिसर से सटे शिव मंदिर प्रांगण में बने नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को तीन दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हुआ. पहले दिन गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश शोभायात्रा गांव के प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर पोठिया से निकली. दरभंगा से आए विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन के बाद यह शोभायात्रा पोठिया ब्लॉक रोड होते हुए रेलवे काली मंदिर,रेलवे हनुमान मंदिर,सार्वजनिक दुर्गा मंदिर,काली मंदिर पोठिया, शनि मंदिर पोठिया मंदिर के रास्ते पूरे पोठिया बाजार का भ्रमण करते हुए बुधरा स्थित चनानदी घाट पहुंची,जहां आचार्यों द्वारा शास्त्रानुसार मंत्रोच्चारण कर विधिवत रूप से कलश में नदी का शुद्ध जल भर पुनः उसी रास्ते अनुष्ठान स्थल पहुंची. नवनिर्मित मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. वहीं कलश यात्रा में शामिल देव कन्याओं व महिला श्रद्धालुओं का अभिवादन ग्रामीणों ने किया. देव कन्याओं व महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण करते हुए बाजार वासी व गाँव वासियों को आमंत्रण दिया. देवकन्या ने धार्मिक स्लोगन धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, जय श्री राम, जय हनुमान, विश्व का कल्याण हो भाव के साथ सिर पर कलश धारण करते हुए सर्व अनुष्ठान स्थल पहुंची देवकन्या व महिला श्रद्धालुओं ने मंडप पर कलश को रखा. मुख्य कलश कन्हैया पंडित व उनकी धर्मपत्नी सबिता पोद्दार की अगुवाई में आरंभ हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन