नेताजी की 129वीं जयंती पर निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
नेताजी की 129वीं जयंती पर निकाली गयी प्रभात फेरी

शहर के सुभाष पल्ली चौक पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

किशनगंज शहर के सुभाष पल्ली चौक पर शुक्रवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर नेताजी स्मारक समिति के सदस्यों के द्वारा सुभाष पल्ली से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी भी निकाली गयी. साथ ही नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र बोस कमेटी के वार्ड पार्षद देवेन्द्र यादव, वरिष्ठ समाजसेवी जाहिदुरहमान, समिति के कोषाध्यक्ष अजय सिन्हा, सुबीर मजूमदार मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए इंसान स्कूल की बच्चियों ने राष्ट्र गान गाया. वार्ड पार्षद देवन यादव ने कहा कि महान देशभक्त, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Animesh Kumar

लेखक के बारे में

By Animesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन