ePaper

पोठिया प्रखंड उपप्रमुख दुलाल जीत सिंह का निधन

Updated at : 26 Dec 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
पोठिया प्रखंड उपप्रमुख दुलाल जीत सिंह का निधन

पोठिया प्रखंड के उप प्रमुख व फाला के पंचायत समिति सदस्य दलाल जीत सिंह उर्फ दीपू का शुक्रवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के उप प्रमुख व फाला के पंचायत समिति सदस्य दलाल जीत सिंह उर्फ दीपू का शुक्रवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया. उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तत्कालीन कृषि मंत्री प्रेम कुमार द्वारा सम्मानित भी किया गया था. दुलाल जीत सिंह अपने पीछे तीन नाबालिग पुत्री को छोड़ गए. उनकी पत्नी का निधन करीब 2 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गया था. उनके माता और पिता भी वर्षो पूर्व गुजर गए है. शुक्रवार को उनके निधन पर बीडीओ मो आसिफ, सीओ मोहित राज,प्रखंड प्रमुख मो शाद मुबारक अली, भाजपा नेता संजय उपाध्याय, जिप सदस्य निरंजन राय, फाला पंचायत के मुखिया प्रत्याशी वीर सिंह, पुर्व प्रमुख मो जाकिर हुसैन, फाला मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता मासूम रजा सहित सभी पंचायत समिति सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन