Toyota की इस कार ने पार किया 2 लाख बिक्री का आंकड़ा, जानें क्यों लोग टूट पड़े इसे खरीदने के लिए

Toyota Innova Hycross (Photo: Toyota India)
Toyota Innova Hycross ने भारत में 2 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. ये कार 2022 में लॉन्च हुई थी. हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स इसे खास बनाते हैं. आइए इस कार के बारे में डिटेल में जानते हैं.
SUV की भीड़ में एक फैमिली कार ने चुपचाप बड़ा कमाल कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Toyota Innova Hycross की. इस कार ने भारत में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दें ये कार नवंबर 2022 में लॉन्च हुई थी. ऑटो इंडस्ट्री में ये नंबर सिर्फ एक आंकड़ा नहीं होता, बल्कि यह दिखाता है कि गाड़ी पर लोगों का भरोसा कितना मजबूत है.
क्यों खास है Toyota Innova Hycross?
Innova का नाम भारत में नया नहीं है. इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी, जब इसने पुरानी Qualis को रिप्लेस किया था. तब से यह कार फैमिली, टैक्सी ऑपरेटर और यहां तक कि कई बड़े नेताओं की भी पसंद बन गई. फिर 2016 में आई Toyota Innova Crysta, जिसने आराम और फीचर्स के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया. आज भी Crysta की डिमांड बाजार में बनी हुई है.
लेकिन Hycross की कहानी थोड़ी अलग है. पहले वाली Innova में जो मजबूत लेकिन भारी लैडर फ्रेम (ladder-frame) चेसिस होती थी, वो बिल्कुल ट्रक जैसे (Hilux जैसी) स्ट्रक्चर पर बनी होती थी. लेकिन Hycross में अब हल्की और मॉडर्न मोनोकोक (Monocoque) चेसिस बॉडी दी गई है.
इंजन ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन
2.0L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Self-charging)
- इंजन टाइप: 2.0L TNGA 5th जेनरेशन हाइब्रिड
- पावर: 186 bhp
- टॉर्क: 191 Nm
- ट्रांसमिशन: ऑटोमैटिक e-Drive
- माइलेज: लगभग 23.24 kmpl (ARAI के अनुसार)
2.0L पेट्रोल (Non-Hybrid)
- इंजन टाइप: 2.0L TNGA इन-लाइन VVTi
- पावर: 173 bhp
- टॉर्क: 209 Nm
- ट्रांसमिशन: CVT ऑटोमैटिक
- माइलेज: लगभग 16.13 kmpl (ARAI के अनुसार)
कीमत
Hycross की कीमत करीब ₹18.70 लाख (पेट्रोल वेरिएंट) से शुरू होकर टॉप हाइब्रिड मॉडल में ₹26.76 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कीमत थोड़ी प्रीमियम जरूर है, लेकिन लोग इसे आराम, ज्यादा स्पेस और Toyota की भरोसेमंद क्वालिटी के लिए पसंद कर रहे हैं.
केबिन और फीचर्स
HyCross के केबिन पूरी तरह कम्फर्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें दूसरी रो में पावर्ड ऑटोमन (Ottoman) सीटें मिलती हैं, जो लंबी सफर को काफी आरामदायक बना देती हैं. साथ ही आगे की सीटें वेन्टीलेटेड हैं, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है और पावर्ड टेलगेट जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी गई हैं. सेफ्टी के लिए इसमें Toyota Safety Sense भी मिलता है, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित और स्मार्ट बना देता है. इस MPV ने Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की हुई है.
यह भी पढ़ें: Toyota Glanza से Hilux तक, कंपनी दे रही ₹1 लाख तक की छूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










