ePaper

डोंक नदी से पुलिस ने युवक का शव किया बरामद

Updated at : 31 Dec 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
डोंक नदी से पुलिस ने युवक का शव किया बरामद

पोठिया थाना क्षेत्र के सारोगोरा पंचायत अंतर्गत बाखोनाला गांव के समीप एक अज्ञात युवक का शव डोंक नदी के किनारे मिला

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना क्षेत्र के सारोगोरा पंचायत अंतर्गत बाखोनाला गांव के समीप एक अज्ञात युवक का शव डोंक नदी के किनारे मिला. मंगलवार की देर शाम नदी में शव देखें जाने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान के लिए आसपास के गांव से सैकड़ो लोग डोंक नदी के किनारे पहुंचे लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी. इधर ग्रामीणों की सूचना पर पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन,एसआई सुजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नदी से शव को देर रात कड़ी मुशक्कत से बाहर निकाला. जिसके बाद शव का पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि बुधवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया शव नदी में तैरकर कही से आया है ऐसा प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में शव को पहचान के लिए 3 दिनों तक रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के चोपड़ा और इस्लामपुर थाना को भी शव के पहचान के लिए फोटो भेजा गया है. ईधर नदी में शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन