रेफरल हॉस्पिटल पोठिया में मूलभूत सुविधा की मांग
Author Animesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जिले में चिकित्सकों की कमी व मरीजों को समूचित स्वास्थ्य सुविधा न मिलने को ले प्रश्न उठाया गया
विज्ञापन
किशनगगंज
आपके शहर में
विज्ञापन
जिले में चिकित्सकों की कमी व मरीजों को समूचित स्वास्थ्य सुविधा न मिलने को ले प्रश्न उठाया गया. कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा कि रेफरल हॉस्पिटल पोठिया में डॉक्टर का पोस्ट सैंक्शन है लेकिन पोठिया रेफरल अस्पताल के भवन की स्थिति जर्जर रहने के कारण वहां किसी मरीज का आवागमन नहीं है. वह हॉस्पिटल सिर्फ कागज पर चल रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है आर्थिक सर्वेक्षण 2025 -26 के अनुसार हर 10 लाख की आबादी पर 126 हॉस्पिटल है, लेकिन किशनगंज जिले की आबादी लगभग 20 लाख है. वहां पर सिर्फ 63 हॉस्पिटल है. 63 हॉस्पिटल नाम मात्र के है. विधायक श्री होदा ने मांग की है कि निगरानी की एक कमिटि बनाई जाए और वह कमेटी जाकर रेफरल अस्पताल पोठिया की जांच करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन