सीएम के प्रस्तावित आगमन को ले डीएम व एसपी ने किया दौरा

Updated:
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किशनगंज आगमन की तारीख तो अभी तय नहीं हुई है लेकिन उनका ठाकुरगंज आना तय माना जा रहा है

विज्ञापन

ठाकुरगंज समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किशनगंज आगमन की तारीख तो अभी तय नहीं हुई है लेकिन उनका ठाकुरगंज आना तय माना जा रहा है. जिसकी तैयारी भी प्रशासन ने शुरू कर दी है. सीएम यहां कई घोषणाओं के साथ कई कामों का भूमिपूजन व शिलान्यास भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री के इस दौरे की तैयारियों में सरकारी महकमा पूरी शिद्दत से जुट चुका है. जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को ठाकुरगंज का दौरा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान कार्यक्रम स्थल कृषि फार्म और निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिए गए. इस दौरान वहां हेलीपैड निर्माण, सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, मीडिया समन्वय, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और पार्किंग व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विचार किया गया. बताते चले प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं की समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे. मौके पर सीओ मृत्युंजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन