पुलिस ने की फरार आरोपित के घर की कुर्की जब्ती

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने की फरार आरोपित के घर की कुर्की जब्ती

पुलिस ने की फरार आरोपित के घर की कुर्की जब्ती

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक फरार आरोपित के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. बंगाल के रायगंज पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई फटापोखर में की गई . थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जितलेश कुमार,दीपाकर उपाध्याय के साथ पुलिस बल टीम गठित करके कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है. वर्ष 2023 के जुलाई माह में चुरली पंचायत के भैंसलोटी निवासी महिला 97 हजार रुपये से भरा बैग लेकर टेम्पो से घर जा रही थी. पुराने ब्लॉक के समीप बाइक सवार अपराधी ने रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गया था. जिसमें महिला घायल भी हुई थी. पुलिस ने कांड संख्या 140/23 दर्ज करके अपराधी शक्ति ग्वाला की पहचान की थी.उसके बाद 60 हजार रूपयो की रिकवरी करते हुए महिला को सौंपा था.आरोपी की गिरफ्तारी हेतू लगातार ठाकुरगंज पुलिस बंगाल के फटापोखर में छापेमारी कर रही थी. लेकिन आरोपी फरार चल रहा है. इसलिए उसके घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई ठाकुरगंज पुलिस ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन