पुलिस ने 11 पुड़िया स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने शनिवार की रात नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया.
किशनगंज. सदर थाना पुलिस ने शनिवार की रात नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया. सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खगड़ा मेला परिसर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 पुड़िया स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति जुबेर आलम खगड़ा का रहने वाला है. पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद कई मामले सामने आ सकते हैं. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गयी. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खगड़ा मेला परिसर में स्मैक की डिलेवरी की जाती है. सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. कार्रवाई के दौरान स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को शहर में स्मैक बेचे जाने की सूचना लगातार मिल रही थी. सूचना के बाद पुलिस अपने तरीके से निगरानी बरत रही थी. इस दौरान पुलिस को स्मैक की डिलेवरी की सूचना मिली. इसके बाद छापेमारी की गयी. टीम में अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व भी खगड़ा में छापेमारी के दौरान 120 पुड़िया स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




