ePaper

पुलिस ने कर रही होटलों में ठहरने वालों की जांच

Updated at : 02 Dec 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने कर रही होटलों में ठहरने वालों की जांच

पुलिस ने कर रही होटलों में ठहरने वालों की जांच

विज्ञापन

किशनगंज. सुरक्षा कारणों से एहतियातन एक सप्ताह में दूसरी बार मंगलवार को भी शहर के विभिन्न आवासीय होटलों की जांच की गयी. जांच में पुलिस की टीम बारी बारी से विभिन्न होटलों में पहुंची. होटल में रहने की क्षमता, रजिस्टर अपडेट आदि की जांच की गयी. जांच में यह भी देखा गया की होटल में हाल के दिनों में बाहरी लोग तो नहीं ठहरे हैं. यह भी जांच की गयी कि होटलों में कहीं अवैध रूप से गलत मंशा से किसी को ठहराया तो नहीं जाता है. इसके अलावा कई बिंदुओं पर जांच की गयी. साथ ही होटल संचालक को कई निर्देश दिये गये. इन होटलों में शहर के विभिन्न जगहों पर स्थित आवासीय होटलों की जांच की गयी. जांच के दौरान होटल के रजिस्टर का मिलान किया गया और होटलों में ठहरनेवाले लोगों से पहचान पत्र व ब्यौरा लिया जाता है या नहीं, यह भी जांच की गयी. इस बात की भी जांच की गयी कि होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं. सुरक्षा के मद्देनजर एसपी ने थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है. इसी के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से एहतियातन होटलों की जांच का भी निर्देश दिया गया है. होटल जांच के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने होटल संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि होटलों में बाहर से आकर ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा लें. अगर किसी के भी संदिग्ध होने की जरा सी भी आशंका हो, तो तुरंत ही थाने को सूचना दें. इसे होटल संचालक आवश्यक समझें. सुरक्षा कारणों से ये अत्यंत आवश्यक है. होटलों की जांच लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन