अवैध खनन के खिलाफ गलगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 27 Aug 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Illegal Mining In Bihar

Illegal Mining In Bihar: पथरिया पंचायत स्थित चेंगा नदी के मालाकाटा घाट पर बालू के अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की मौके पर पुलिस ने तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. जिसमें अवैध खनन कर बालू लाया जा रहा था.

विज्ञापन

Illegal Mining In Bihar: अवैध खनन के विरूद्ध गलगलिया पुलिस व खनन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पथरिया पंचायत स्थित चेंगा नदी के मालाकाटा घाट पर बालू के अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की मौके पर पुलिस ने तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. जिसमें अवैध खनन कर बालू लाया जा रहा था. गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि लगातार उक्त स्थान से बालू के अवैध खनन की सूचना मिल रही थी. जिसपर पुलिस की नजर थी.

Also read: छत पर सेब-संतरा उगाकर भुवनेश्वर मंडल ने रचा इतिहास, जैविक खेती से सबको चौंकाया!

Illegal Mining In Bihar: अवैध खनन पर लगाम लगाने की कार्यवाही

अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गयी है. चेंगा नदी से अवैध रूप से खनन करके बालू उठाव करने की कोशिश कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त किया है.हालांकि चालक और अवैध खनन माफिया के सदस्य भागने में सफल रहे. वहीं श्री कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. खनन अधिकारी को सूचना दे दी गई है.अवैध बालू खनन करने वालों को चिन्हित कर लिया गया है.वे भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Illegal Mining In Bihar: बालू खनन का आदेश सिर्फ कुछ घाटों को

खनन विभाग के द्वारा ठाकुरगंज प्रखण्ड क्षेत्र में कुछ घाटों में ही बालू खनन का अधिकार दिया गया है.बाकी पर पाबंदी लगाई गई है.यही कारण है कि बालू माफियाओं द्वारा मुनाफे के लिए चोरी छुपे खनन विभाग के नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जिससे बिहार सरकार के राजस्व को काफ़ी क्षति पहुंच रही है. इस छापेमारी अभियान में खनन निरीक्षक सौरव गुप्ता, गलगलिया थाना के एएसआई विजय प्रताप यादव सहित बिहार पुलिस के जवान शामिल थे.

Kishanganj News in Hindi

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन