बेलवा में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक

बेलवा में अच्छे स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक
बेलवा. फिनांसियल इनक्लूजन ट्रस्ट द्वारा बेलवा पंचायत भवन में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. ट्रस्ट के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, ट्रस्ट के सभी सदस्य, एचसीओ रुचि सिन्हा, सुनीता उरांव और सुमित्रा सिंह पोद्दार द्वारा वार्ड पार्षद एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में बेलवा पंचायत में विधिवत कैंडल जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. उसके बाद प्रभात फेरी भी निकाली गयी. प्रभात फेरी द्वारा जन जन को जागरूक करने के जरूरी बात भी कही गई, उन्होंने बताया कि हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए, स्वास्थ्य प्रति जागरूक रहकर सक्रिय कदम उठाना चाहिए, रोगों को रोकने के लिए दैनिकचर्या को सही रखना एवं सही खान पान पर ध्यान देना चाहिए. मौके पर दर्जनों महिला एवं बच्चे भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










