ePaper

नोटिस मिलने पर कागजात लेकर डीआरडीए कार्यालय पहुंचे लोग, रखा अपना पक्ष

Updated at : 03 Sep 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
नोटिस मिलने पर कागजात लेकर डीआरडीए कार्यालय पहुंचे लोग, रखा अपना पक्ष

एसआईआर खत्म होने के बाद किशनगंज जिला में सैकड़ों लोगो को बीएलओ से किशनगंज जिला मुख्यालय पहुंचने का नोटिस मिला है और अपने कागजात दिखाने को कहा गया है.

विज्ञापन

अधिकांश महिलाएं वैसी थी जिनका मायका नेपाल है और वे दिघलबैंक क्षेत्र की बहुएं हैं

किशनगंज .जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए भवन में एसआईआर के मामले में नोटिस मिलने के बाद अपने कागजात जमा कराने वालों की भीड़ देखी गयी. दरअसल एसआईआर खत्म होने के बाद किशनगंज जिला में सैकड़ों लोगो को बीएलओ से किशनगंज जिला मुख्यालय पहुंचने का नोटिस मिला है और अपने कागजात दिखाने को कहा गया है. दरअसल इन लोगों ने एसआईआर के दौरान मांगे गए जरूरी कागजात बीएलओ के पास जमा नहीं किए है. किशनगंज जिले में सात प्रखंड हैं. बुधवार को दिघलबैंक प्रखंड के लोगों को नोटिस देकर बुलाया गया था. आगे अलग- अलग प्रखंड के लोगों को बुलाया जाएगा. डीआरडीए ऑफिस में ये सभी सुबह- सुबह पहुंच गए. नोटिस मिलने के बाद डीआरडीए पहुंचे तालगाछ निवासी गीता देवी, रिपु देवी, संगीता देवी, रितु देवी, करूणा देवी के अलावे मिक्सत आलम, मो मंजूर आलम, नजारा खातून, ताहेरा बीवी सहित अन्य ने बताया कि सुबह सुबह पहुंच गए. बीएलओ से आज आने का नोटिस मिला था लेकिन काम बहुत धीरे चल रहा है. डर लग रहा है कि अगर कागजात जमा नही किए तों वोटर लिस्ट से नाम कट जाएगा. उन्होंने बताया कि जो भी कागजात मिले है उसे लेकर आए हैं.

क्या कहा डीएम

डीएम विशाल राज ने बताया कि जहां- जहां कुछ मतदाताओं के दस्तावेजों में कमियां है तो उनका पक्ष जानने के लिए नोटिस भेजा गया है. उनका पक्ष सुनने के बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा. उन्होने बताया कि सितंबर माह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन