सिक्ख समुदाय के लोगों ने श्रद्धालु को पिलाया जूस व पानी

सिक्ख समुदाय के लोगों ने श्रद्धालु को पिलाया जूस व पानी
किशनगंज. शहर के बाल मंदिर स्कूल के पास सिक्ख समाज के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पेयजल और शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया. शोभायात्रा जैसे ही उक्त जगह पहुंची सिक्ख समाज के कई लोग हाथों में जूस और पानी की बोतल लेकर लोगों की ओर बढ़ा रहे थे. मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार लक्खविंदर सिंह लक्खा, सचिव सूरज सिंह, अजीत सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, उप सचिव अमरदीप सिंह, अमोलक सिंह, गगन दीप सिंह, बलदेव सिंह, सोनू सिंह, इंदरपाल सिंह, रोनाक सिंह, गुरप्रीत सिंह इत्यादी सिक्ख युवा मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










