ePaper

तैयबपुर बाजार में जाम की समस्या से लोग परेशान

Updated at : 16 Nov 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
तैयबपुर बाजार में जाम की समस्या से लोग परेशान

किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़कमार्ग पर स्थित तैयबपुर बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़कमार्ग पर स्थित तैयबपुर बाजार में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है. जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. मुख्य सड़क के दोनों किनारें सब्जी की दुकान लगाने से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. प्रतिदिन तैयबपुर में जाम की समस्या बनी रहती है. दर्जनों सब्जी एवं अन्य दुकानें संध्या तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक मुख्यपथ के दोनों किनारें लगाई जाती है. जब लोग सामान की खरीदारी करने दुकान पर पहुंचते है तो अपनी बाइक सहित अन्य वाहन दुकान के सामने ही खड़ी कर देते है. जिससें मुख्य सड़क से गुजरने वाली ट्रक, बस, कार, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों को घंटो जाम में रहना पड़ता है. वहीं गुदरी की दुकानें भी प्रतिदिन सड़क के दोनों किनारें लगती है. प्रतिदिन एक सौ से अधिक सब्जी आदि की दुकानें बाजार में लगाई जाती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन के तीन बजे से जाम लगना प्रतिदिन शुरू हो जाता है जो देर शाम तक बनी रहती है. बड़ी वाहनों को घंटो इंतेजार करना परता है. राजस्व मंगली हाट लगातार पिछले कई वर्षो से डाक भी नहीं हो रहा है. जबकि हाट की जमीन पर सेड का निर्माण कराया गया है. विभागीय उदासीनता के कारण सेड जर्जर हो चुका है और जहां दुकानें नहीं लगाई जाती है. यदि सड़क किनारे लगने वाले दुकानों को हाट की जमीन पर शिफ्ट कर दिया जाए तो तैयबपुर बाजार में जाम की समस्या स्थायी रूप से समाप्त हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन