ePaper

पश्चिमपाली चौक पर जाम से लोगों को नहीं मिल रही राहत

Updated at : 22 May 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमपाली चौक पर जाम से लोगों को नहीं मिल रही राहत

शहर के पश्चिमपाली चौक पर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के पश्चिमपाली चौक पर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शहर में उक्त जगह पर सड़कों पर फेरीवालों का अतिक्रमण और टोटो चालकों की मनमानी और यत्र तत्र खड़े वाहनों की वजह से जाम हमेशा लग जाता है. वहीं अतिक्रमण ने जाम की समस्या को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. जाम की वजह से वाहनों को कई घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ता है लेकिन कोई निदान नहीं मिल पाता है. जाम की इस बढ़ती समस्या से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. किशनगंज में केवल पश्चिम पाली चौक ही नही इसके आलावा कैल्टेक्स चौक, फल चौक सहित अन्य मुख्य सड़क पर आए दिन बराबर जाम की समस्या से लोगों को जूझना परता है. स्थानीय लोगो ने जाम की समस्या के स्थायी निदान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन