जर्जर सड़क से लोग हो रहे हैं परेशान

शहर के खगड़ा स्थित कालू चौक से मेला कैंपस होते हुए खगड़ा पासवान टोला को जाने सड़क जर्जर और बदहाल है.
किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित कालू चौक से मेला कैंपस होते हुए खगड़ा पासवान टोला को जाने सड़क जर्जर और बदहाल है. सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन चुके है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क में बड़े बड़े गढ़े है जिसमें आना जाना काफी मुश्किल है. खासकर बरसात के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद व जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










