ePaper

दीपावली व छठ पर्व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated at : 17 Oct 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली व छठ पर्व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक

एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि यहां सभी पर्व आपसी भाईचारगी के साथ सम्पन्न होता आया है. दीपावली, कालीपूजा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ भी आपसी भाईचारगी के साथ सम्पन्न होगा.

विज्ञापन

किशनगंज.सदर थाना में दिपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. शुक्रवार की शाम एसडीएम अनिकेत कुमार, सीओ राहुल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ,ट्रैफिक थानाध्यक्ष धन प्रसाद व अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कई निर्णय लिए गए. बैठक में एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि यहां सभी पर्व आपसी भाईचारगी के साथ सम्पन्न होता आया है. दीपावली, कालीपूजा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ भी आपसी भाईचारगी के साथ सम्पन्न होगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं नियमों के अनुसार ही पर्व मनाएं. विशेषकर आतिशबाजी और अन्य प्रकाश उत्सव के तैयारियों में शांति एवं सुरक्षा का ख्याल रखने की बात बैठक में की गई. एसडीएम ने कहा कि दीपावली पर्व में सुरक्षित दीपावली मनाए. आतिशबाजी के दौरान सतर्कता बरतेंगे ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके. काली पूजा के दौरान भीड़ वाले मंदिरों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. बैठक में छठ पर्व पर भी शांति और सदभावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया और घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नगर परिषद के द्वारा देने की बात कही गई. बैठक में खासकर दीपावली, काली पूजा व छठ के मौके पर शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर भी मौजूद लोगों के द्वारा चर्चा की गई. लोक आस्था के महापर्व को लेकर रमजान नदी की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात की गई. छठ पूजा को लेकर शहर के छठ घाटों को चिन्हित किया जा रहा है. घाट में रोशनी आदि की व्यवस्था की जाएगी. सीओ राहुल कुमार ने कहा कि पर्व को आपसी भाईचारगी के साथ मिलजुलकर मनाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन