शोभा यात्रा के अध्यक्ष व संयोजक को किया गया सम्मानित
Updated at : 26 Mar 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के जामा मस्जिद सौदागर पट्टी रोड में रामनवमी की शोभा यात्रा की सफल आयोजन किया गया
विज्ञापन
किशनगंज शहर के जामा मस्जिद सौदागर पट्टी रोड में रामनवमी की शोभा यात्रा की सफल आयोजन किया गया. इसे लेकर आयोजन के संयोजक सह विहिप जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी एवं बजरंग दल के सुनील तिवारी को वस्त्र एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. सौदागर पट्टी के निवासियों द्वारा रामनवमी जुलूस के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सम्मानित किया गया जो किशनगंज की गंगा जमुना तहजीब की बड़ी मिसाल है. रामनवमी कि भव्य सोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्य एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद भी दिया. इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद, ताज इंटरप्राइज के तलहा यूसुफ, मनोवर रिजवी, संजय जैन सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




