जनगणना कार्य में डिजिटल साधनों का होगा उपयोग

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से संबंधित फील्ड ट्रेनर के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया
-जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण किया गया आरंभ किशनगंज भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना से संबंधित फील्ड ट्रेनर के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज एवं पोठिया के नामित 28 फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे. प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी. इस चरण में सभी भवनों, जनगणना मकानों व परिवारों की पहचान कर उनका व्यवस्थित रूप से सूचीकरण किया जाएगा. साथ ही आवास की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे छत की सामग्री, पेयजल का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, वाहन (कार, मोटरसाइकिल आदि) से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जाएगी. भारत की जनगणना 2027 के दौरान डिजिटल नवाचार के तहत जनगणना कार्य में डिजिटल साधनों का व्यापक उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़ों का संकलन अधिक सटीक एवं त्वरित रूप से संभव हो सकेगा. भारत की जनगणना 2027 में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी. स्वगणना का कार्य 17 अप्रैल से एक मई तक तथा प्रगणक द्वारा यह कार्य दो मई से 31 मई तक संचालित किया जाएगा. मास्टर प्रशिक्षक मनोज कुमार निदेशक, एनईपी आदित्य कुमार सिंह, सहायक जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा जनगणना के कानूनी पहलू के साथ जनगणना कार्य में प्रयुक्त शब्दावलियों की परिभाषा, तकनीकी व्याख्या, मकान सूचीकरण ब्लाॅक का जमीनी सत्यापन विधि, नजरी नक्शा की तैयारी के साथ एचएलओ मोबाइल एप इंस्टॉल की प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी रंजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




