रामनवमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारे से शहर हुआ गूंजायमान

Updated at : 26 Mar 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारे से शहर हुआ गूंजायमान

जिला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर पूरा इलाका गुरुवार को राममय हो गया

विज्ञापन

-जगह-जगह पर हो रहे भजन-संकीर्तन व यज्ञ से माहौल हुआ भक्तिमय

किशनगंज

जिला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर पूरा इलाका गुरुवार को राममय हो गया. फिजा में जयश्री राम के बोल गूंज रहे थे. जगह-जगह पर हो रहे भजन-संकीर्तन व यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. जिले में कई जगहों पर विभिन्न हिंदू संगठनों व धर्मावलंबियों ने रामनवमी में भव्य शोभायात्रा निकाली. जिला मुख्यालय बाजार में रामनवमी पर्व को ले रूईधासा मैदान से विशाल जुलूस निकाला गया. बजरंग दल, अभाविप, विश्व हिंदू परिषद, वीर शिवाजी सेना के अलावा हजारों कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ बाइक जुलूस भी निकाला. जुलूस रूईधासा, डे मार्केट, अस्पताल रोड होते हुए गांधी चौक, भगतटोली रोड, सौदागरपट्टी रोड, फल चौक, चांदनी चौक होते हुए गांधी चौक होते हुए महावीर मार्ग, धर्मशाला रोड, कैलटैक्स चौक से धरमगंज चौक होते हुए धरमगंज बस्ती आदि इलाके से गुजरा जो दोपहर को भूतनाथ गोशाला पहुंचा. सुबह से ही युवाओं की टोली रूईधासा मैदान पहुंचने लगी थी. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाएं सब रूईधासा की ओर निकल पड़े. झांकी में शामिल कलाकारों को कोलकाता से बुलाया गया था. शहर में एक हजार बड़े व करीब डेढ़ लाख छोटे ध्वज लगाए गए थे. शहर की तरफ आने वाली सभी सड़कें सजा दी गयी थी. शहर के रूईधासा हनुमान मंदिर, रेलवे बजरंग बली मंदिर, विष्णु मंदिर, धरमगंज, खगड़ा, ढेकसरा के अलावे शरह के अन्य मंदिरों में ध्वाज लगाये.

महिला शक्ति का प्रदर्शन, बढ़-चढ़ कर लिया भाग

बदन पर साड़ी, हाथो में चूड़ी, माथे पर जय श्री राम का पट्टा व हाथों में राम नाम की पताका, कुछ ऐसा ही नजारा शोभायात्रा में दिखा. जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. महिलाएं नाचती-गाती राम नाम का जयकारा लगाती दिखी. महिलाओं के साथ युवतियों की टोलियां आधुनिक वस्त्र में जय श्री राम का नारा लगा रही थीं. बताते चले कि समाज में जब कुछ हलचल होता है तो उसका प्रभाव लोक आयोजनों में परिलक्षित होता ही है. पिछले कुछ सालों में देश में महिलाओं की दिशा-दशा में जो परिवर्तन हुआ है उसके असर से सीमांचल भी अछूता नहीं है. विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज गट्टानी, बजरंग दल जिला संयोजक सुनील तिवारी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह वरीय भाजपा नेता सुशांत गोप, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा, संजय सिंह, रोहित चौधरी, प्रसन्नजीत डे उर्फ राजू, सुमित साहा आदि ने शोभा यात्रा के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

शांति व सौहार्द का प्रतीक रहे किशनगंज में रामनवमी की शोभा यात्रा में गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी. शोभा यात्रा में सनातनी धर्मावलंबी लोगों के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के भी दर्जनों लोग शामिल हुए.

शोभा यात्रा में शामिल

शोभायात्रा के स्वागत में नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, लोजपा प्रदेश महासचिव मो कलीमुद्दीन, सांसद प्रतिनिधि एहसान हसन, भाजपा नेता हरिराम अग्रवाल, संजय जैन, राजद नेता शाहिद रब्बानी, भाजपा नेता विजय रंजन देव, कलवार समाज के धनंजय जायसवाल, रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा, सिक्ख युवा खालसा एड के अध्यक्ष सरदार निसान सिंह, सूरज सिंह, अमनदीप सिंह, मुकेश मल्लिक आदि शामिल थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन