वास्तु के अनुसार चमत्कारी है मुल्तानी मिट्टी, खूबसूरती के साथ दूर करती है नेगेटिव एनर्जी

Updated:
विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी के वास्तु उपाय

मुल्तानी मिट्टी सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि वास्तु के अनुसार घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है, जानिए मुल्तानी मिट्टी के आसान वास्तु उपाय और फायदे.

विज्ञापन

Vastu Benefits of Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा और बालों के लिए ही वरदान नहीं है, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी बहुत उपयोगी मानी जाती है. प्राकृतिक मिट्टी होने के कारण इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सोखने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने की क्षमता मानी जाती है. योग और प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. हंसा योगेंद्र के अनुसार नेचुरल तत्व जैसे मिट्टी, जल और पौधे घर के वातावरण को शुद्ध और संतुलित बनाते हैं.

विज्ञापन

वास्तु के अनुसार मुल्तानी मिट्टी के उपाय (Vastu Benefits of Multani Mitti)

1. घर के किसी कोने में एक छोटी कटोरी में मुल्तानी मिट्टी रख दें. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा और तनाव को कम करने में मदद करती है.

2. मुख्य दरवाजे के पास मुल्तानी मिट्टी रखने से बाहर की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और घर में पॉजिटिव वाइब्स बनी रहती हैं.

3. वास्तु के अनुसार घर में ज्यादा झगड़े होते हों तो मुल्तानी मिट्टी का छोटा कटोरा लिविंग रूम में रखें. यह वातावरण को ठंडा और शांत बनाता है.

4. बेडरूम में मुल्तानी मिट्टी रखने से मानसिक तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है.

5. घर के पौधों की मिट्टी में थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी मिलाने से पौधे अच्छे बढ़ते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: बार-बार मिड लेंथ से टूट रहे हैं बाल? हंसा जी का मेथी वाला घरेलू नुस्खा दे सकता है राहत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola