दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जानकारी साझा करने की बनी सहमति

गुरुवार को सशस्त्र सीमा बल की बी समवाय दिघलबैंक व नेपाल एपीएफ के जवानों द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया
दिघलबैंक गुरुवार को सशस्त्र सीमा बल की बी समवाय दिघलबैंक व नेपाल एपीएफ के जवानों द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया. संयुक्त गश्त के बाद दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान सीमा पर हो रही अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर संयुक्त कार्रवाई पर सहमति बनी. दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था व सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया. अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक व देशविरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल एक-दूसरे के साथ साझा करने पर जोर दिया. साथ ही सीमावर्ती ग्रामीण जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने तथा उन्हें सतर्क रहने के लिए जागरूक करने पर भी चर्चा की गई. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैध गतिविधि को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति के तहत नियमित गश्त व सूचना आदान-प्रदान तंत्र को और मजबूत किया जाएगा, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. दोनों देशों के अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी समय गैरकानूनी गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल साझा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस संयुक्त गश्त एवं समन्वय बैठक में बी समवाय दिघलबैंक की ओर से सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा के नेतृत्व में एसएसबी के जवान तथा नेपाल एपीएफ के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




