ePaper

ट्रक व बाइक की टक्कर में एक की मौत

Updated at : 23 Oct 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व बाइक की टक्कर में एक की मौत

कोचाधामन प्रखंड के कूट्टी पंचायत के धूम बस्ती के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई

विज्ञापन

कोचाधामन कोचाधामन प्रखंड के कूट्टी पंचायत के धूम बस्ती के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गए. जिसे ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए किशनगंज भेजा गया. घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. मृतक की पहचान पूर्णियां जिला के बोचागाड़ी गांव निवासी तमीज उद्दीन उर्फ धूम्मा के पुत्र 22 वर्षीय सोयब आलम और घायल व्यक्ति की पहचान अशफाक आलम के रूप में हुई है. दोनों बाइक से रहमतपाड़ा से अपने घर बोचागाड़ी जा रहे थे कि रास्ते में धूमबस्ती के पास एक ट्रक से उनका बाइक टकरा गए. घटना से सोयब आलम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की खबर मिलते ही कोचाधामन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन