दुर्घटनाग्रस्त कार से एक कार्टन विदेश शराब जब्त
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :25 Nov 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन

पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटभरी गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर पुलिस ने एक सफेद रंग की दुर्घटनाग्रस्त कार एक कार्टन विदेशी शराब बरामद की है
विज्ञापन
पौआखाली.
पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पेटभरी गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर पुलिस ने एक सफेद रंग की दुर्घटनाग्रस्त कार एक कार्टन विदेशी शराब बरामद की है. दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर ली है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि घटना अहले सुबह की है, सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ वे घटनास्थल पहुंचे. कार को दुर्घटना के बाद चालक हाइवे से सटे मालिनगांव रोड रेलवे लाइन अंडरपास के समीप छोड़कर और लॉक करके फरार हो गया है. उक्त कार की जांच पड़ताल के दौरान गाड़ी से एक कार्टन में कुल 8.1 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक के विरुद्ध पौआखाली थाना में केस दर्ज किया गया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में कितने लोग सवार थे, कार किस दिशा से कहां से जा रही थी जैसे सवालों की चर्चा आम है. इन तमाम सवालों के जवाब वाहन मालिक से पूछताछ में पुलिस को पता चल ही जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




