मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

आरपीएफ किशनगंज और रेल थाना की पुलिस ने संयुक्त जांच के दौरान बुधवार की शाम किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 ए से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है
किशनगंज आरपीएफ किशनगंज और रेल थाना की पुलिस ने संयुक्त जांच के दौरान बुधवार की शाम किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 ए से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दरअसल पार्किंग स्थल प्लेटफार्म संख्या 1ए पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया था. जांच करने पर आरोपी व्यक्ति के पास से लगभग 200.95 ग्राम वजन की संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी बाजार में अनुममित कीमत 40,19,000 रुपया है. किशनगंज अंचल के सीओ की मौजूदगी में कार्रवाई की गई. मादक पदार्थ को जप्त कर रेल थाना लाया गया. आरपीएफ और रेल थाना की पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. इस संबंध मे रेल थाना एनडीपीएस अधिनियम के तहत कांड संख्या 50/2025 दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




