ePaper

नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

Updated at : 17 Jul 2024 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

दिघलबैंक थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी वार्ड संख्या 6 निवासी दुल्लू किस्कु उम्र 70 वर्ष की मौत बुधवार को नहर में डूबने से हो गया.

विज्ञापन

दिघलबैंक.दिघलबैंक थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी वार्ड संख्या 6 निवासी दुल्लू किस्कु उम्र 70 वर्ष की मौत बुधवार को नहर में डूबने से हो गया.इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं पूरे गांव में शोक व्याप्त है. स्थानीय लोगों की माने तो गांव के बीच से एक नहर बहती है. उसी नहर को पार कर दुल्लू किस्कू घर आ रहा था. नहर पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह नहर में डूब गया.लोग जबतक उसे नहर से बाहर निकालते तब तक उसकी मृत्यु हो गई. दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह मृतक व्यक्ति के घर पहुंच कर उनके परिवार वालों को ढांढस बंधाया तथा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन