ePaper

फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट, थाने में शिकायत

Updated at : 27 Dec 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट, थाने में शिकायत

रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में शुक्रवार को सदर थाने में आवेदन दिया गया है

विज्ञापन

किशनगंज रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में शुक्रवार को सदर थाने में आवेदन दिया गया है. शहर के कजलामनी निवासी वजीर अंसारी ने सदर थाना में एक आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन के अनुसार सोशल मीडिया फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है, जो तथ्यहीन है. कुछ माह पहले आरोपित दानिश ने पीड़ित वजीर से एक लाख रुपये उधार लिए थे. पीड़ित वजीर जब भी रुपए की मांग करता है आरोपित दानिश बात को टाल देता है. इसमें वजीर पर अवैध लॉटरी बेचने और पैसे उगाही का आरोप लगाया गया जो सरासर बेबुनियाद और निराधार है. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वजीर को पत्रकार और पुलिस का सहयोग भी प्राप्त है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है. जांच की प्रक्रिया अभी जारी है. जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन