नप अधिकारी ने दी पीएम इंटर्नशिप योजना की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
नप अधिकारी ने दी पीएम इंटर्नशिप योजना की जानकारी

नप अधिकारी ने दी पीएम इंटर्नशिप योजना की जानकारी

विज्ञापन

किशनगंज. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के प्रचार और आवेदन प्रक्रिया को लेकर नगर परिषद् कार्यलय में शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नप के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी स्वरूपम राज ने की. उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के उद्देश्य से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं में रोजगार क्षमता को बढ़ाना है. बजट 2024-25 में योजना की घोषणा कि गई थी. योजना के तहत युवाओं को देश की 500 बड़ी कंपनियों में 12 महीने तक विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसरों में काम करने का अनुभव मिलेगा. नगर मिशन प्रबंधक मधुकर कुमार एवं सत्यानन्द सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदकों की उम्र 21 से 24 वर्ष तक की गयी है एवं शैक्षिणक योगिता में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, आइटीआई , पॉलिटेक्निक , डिप्लोमा, बीएससी, बीकॉम आदि शामिल है. आवेदक नगर परिषद् किशनगंज कार्यालय में आवेदन कर सकते है साथ ही इस योजना से संबंधित विशेष जानकारी भी प्राप्त कर सकते है .बैठक में नगर परिषद् के सामुदिक संसाधन व्यक्ति भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन