ePaper

पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन,3 एनआर कटे

Updated at : 13 Oct 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन,3 एनआर कटे

आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत सोमवार से नामांकन शुरू हो चुका है, हालांकि पहले दिन जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के तहत सोमवार से नामांकन शुरू हो चुका है, हालांकि पहले दिन जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र से एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया. जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुल तीन प्रत्याशियों ने एनआर कटवाया है, लेकिन किसी भी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दर्ज नहीं हुआ. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, संवीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है. नामांकन प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में किया जा रहा है. स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने नामांकन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, हेल्प डेस्क, वेटिंग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन