ePaper

मतदान को लेकर कोई अवांछित गतिविधि नहीं होगी बर्दाश्त

Updated at : 23 Oct 2025 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान को लेकर कोई अवांछित गतिविधि नहीं होगी बर्दाश्त

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह मुस्तैद है

विज्ञापन

टेढागाछ आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह मुस्तैद है. टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित भारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में सामान्य प्रेक्षक वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस प्रेक्षक दीपक हिलोरी ने गुरुवार को सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण किया. दोनों प्रेक्षकों ने सबसे पहले फतेहपुर सीमा चौकी का दौरा किया और वहां तैनात सुरक्षा बलों एवं अधिकारियों से सीमा की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में प्रेक्षकों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि या मतदान को प्रभावित करने वाली कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी अधिकारी निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षकों ने खानियाबाद पंचायत के सीमावर्ती बूथ संख्या 13 और 14 का दौरा किया. उन्होंने बूथों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की. इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान दिवस पर किसी भी मतदाता या पोलिंग कर्मी को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. मौके पर प्रेक्षकों ने बीडीओ अजय कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इस दौरान डीएसपी गौतम कुमार, बीडीओ अजय कुमार, सीओ शशि कुमार, अंचल निरीक्षक अरुण कुमार, थानाध्यक्ष मोहम्मद अजहर आलम, फतेहपुर थानाध्यक्ष सृष्टि कुमारी, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी विपिन कुमार एवं कृषि पदाधिकारी आदिल अख्तर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन