ePaper

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नई व्यवस्था, सोमवार और शुक्रवार को होगी सुनवाई

Updated at : 14 Jan 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए नई व्यवस्था, सोमवार और शुक्रवार को होगी सुनवाई

अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें

विज्ञापन

कोचाधामन सात निश्चय तीन के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह हर सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें।विभाग के अधिकारी कार्यालय में हर सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उसका समाधान कराएंगे।यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू है कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक और शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया जाएगा.ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं से अच्छे व्यवहार से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सभी कार्यालयों में उपभोक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल,शौचालय आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से प्राप्त सभी शिकायतों का पंजीकरण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर कोचाधामन चंदन कुमार दास ने कहा कि यह पहल उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित होगी. इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन