प्लस टू विद्यालय में प्रभार हस्तांतरण में लापरवाही

Updated at : 25 Mar 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्लस टू विद्यालय में प्रभार हस्तांतरण में लापरवाही

प्लस टू विद्यालय में प्रभार हस्तांतरण में लापरवाही

विज्ञापन

टालमटोल पर गठित होगा आरोप पत्र, चन्द्रभूषण झा के आवेदन के बावजूद अब तक नहीं सौंपा गया विद्यालय का प्रभार

ठाकुरगंज. स्थानीय प्लस टू विद्यालय में प्रभार आदान-प्रदान को लेकर बरती जा रही लापरवाही का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने इस विषय को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं. विभागीय आदेशों की अवहेलना करने वाले संबंधित पक्षों को स्पष्ट चेतावनी दी गयी है कि यदि समय-सीमा के भीतर प्रभार का हस्तांतरण नहीं हुआ, तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

नियमों की अनदेखी व टालमटोल

विभागीय आदेश (पत्रांक-714, दिनांक 12 फरवरी 2026) के तहत वरीयता व तय नियमों के आधार पर विशिष्ट शिक्षक को विद्यालय का प्रभार सौंपने की प्रक्रिया निर्धारित की गयी थी. इसी क्रम में चन्द्रभूषण झा द्वारा 13 मार्च व पुनः 23 मार्च 2026 को प्रभार ग्रहण करने हेतु विधिवत आवेदन दिया गया. इसके बावजूद, अब तक प्रभार का हस्तांतरण सुनिश्चित नहीं किया गया है, जो प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाता है.

पठन-पाठन पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव

प्रभार हस्तांतरण में हो रही इस देरी के कारण विद्यालय के दैनिक संचालन व छात्रों की पठन-पाठन व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है. विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था बाधित होने से शैक्षणिक गतिविधियों में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है.

डीईओ की सख्त चेतावनी

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ठाकुरगंज को निर्देशित किया है कि विद्यालय के सुचारू संचालन के लिये निश्चित समय-सीमा के भीतर प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करायी जाये. आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या अनियमितता पायी जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. डीईओ ने इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने पर जोर दिया है, ताकि विद्यालय की गरिमा और व्यवस्था बनी रहे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन