एसएसबी 19 वीं बटालियन मुख्यालय में प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 29 Jan 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
एसएसबी 19 वीं बटालियन मुख्यालय में प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

एसएसबी के 19 वीं बटालियन मुख्यालय में प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत कार्य्रकम का आयोजन किया गया. आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को देश का प्रकृति परीक्षण अभियान का नाम दिया गया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज . एसएसबी के 19 वीं बटालियन मुख्यालय में प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत कार्य्रकम का आयोजन किया गया. आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को देश का प्रकृति परीक्षण अभियान का नाम दिया गया. बताते चले आयुर्वेद को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल के माध्यम से लोग अपनी अनूठी प्रकृति (शारीरिक एवं मानसिक संरचना) को समझ सकें और व्यक्तिगत, निवारक स्वास्थ्य प्रथाओं को अपना सकें. इस दौरान जिला चिकित्सालय किशनगंज के चिकित्सक डॉ ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा की आयुष मंत्रालय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को आधुनिक स्वास्थ्य विज्ञान से जोड़ने के लिए कई नवाचार कर रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर निवारक स्वास्थ्य सेवा का आधार बनाया जाए. उनके द्वारा कमांडेंट के परीक्षण के बाद द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट तथा अन्य सभी कार्मिकों का परिक्षण कर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किए गया . डॉ ब्रह्मदेव शर्मा के द्वारा प्रकृति परीक्षण के डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किए सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को उनकी प्रकृति के आधार पर खान – पान और दिनचर्या रखने हेतु निर्देश दिये गए और बताया कि किस प्रकार हम आपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकते हैं . आज के युग में सभी प्रकार के खान पान में उर्वरकों का उपयोग काफी मात्रा में किया जाता है, जिसके खाने से सभी लोग बीमार पड़ रहे हैं, उन्होंने जैविक तरीके से उगाई जाने वाले समस्त खाद्य पदार्थों को अपने जीवनशैली में अपनाने पर बल दिया . प्रकृति परीक्षण अभियान, समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, स्वस्थ समाज के निर्माण और आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा के साथ समेकित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस कार्यक्रम में श्री , द्वितीय कमान अधिकारी एम ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन