राष्ट्रीय लोक अदालत नौ अप्रैल को, तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत नौ अप्रैल को, तैयारी तेज

व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लगातार बैठकें की जा रही है.

विज्ञापन

किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लगातार बैठकें की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार को सचिव ओम शंकर ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों एवं जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई. सचिव ओम शंकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों में सक्रिय रूप से भाग लें और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें. राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया गया. प्राधिकार के सचिव ने कहा कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत वर्ष 2026 का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत होगा जिसमें अपराधिक समझौता योग्य अपराध, एनआई एक्ट के तहत धारा 138 के मामले, चेक बाउंस होने से संबंधित मामले, मनी रिकवरी केस, मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस, समझौता योग्य ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद मामले, सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, सेवा मामले जिसमें पेंशन मामले भी शामिल हैं. सरकारी या निजी सेवाओं से संबंधित मामले, पदोन्नति और पेंशन, राजस्व और अन्य सहायक मामले, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय सहित अन्य सिविल मामलों का निपटारा किया जाएगा.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन