राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, थानाध्यक्षों के साथ की बैठक

व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को लेकर बुधवार को थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई
किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को लेकर बुधवार को थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर के नेतृत्व में आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को ले चर्चा हुई, जिसमें नोटिस का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराने निर्देश दिया गया. व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें दावा वाद, अपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस के मामले, विद्युत विभाग के मामले, पारिवारिक मामले (तलाक वाले मामले को छोड़कर), बैंक ऋण एवं टेलीफोन बिल से संबंधित मामले एवं अन्य वाद जो सुलह्नीय, शमनीय प्रकृति का हो का निष्पादन आपसी समझौता से किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ओम शंकर द्वारा अधिवक्ता संघ, जिला अधिवक्ता संघ तथा अभियोजन पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




