पेड़ से टकरायी बाइक, चालक की मौत

बहादुरगंज – किशनगंज मुख्य मार्ग पर नटुआपाड़ा के समीप सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई.
बहादुरगंज(किशनगंज). बहादुरगंज – किशनगंज मुख्य मार्ग पर नटुआपाड़ा के समीप सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बीते सोमवार की देर रात उस वक्त घटित हुई जब नटुआपाड़ा पंचायत के रामपुर गांव निवासी बालक कुमार हरिजन पिता हजारी लाल हरिजन अपने स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर कन्हैयाबाड़ी हाट स्थित मेले से अपना घर वापस लौट रहा था. इतने में बहादुरगंज – किशनगंज मुख्यमार्ग पर कन्हैयाबाड़ी हाट और नटुआपाड़ा के बीच में ही युवक की बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकरायी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है. सड़क दुर्घटना की जानकारी सुबह में तब हुई जब आसपास के लोगों व राहगीरों की नजर दुर्घटनाग्रस्त बाईक के साथ पड़े मृत युवक पर नजर गयी. इस बीच घटना की सूचना मिलते ही परिजन दौड़े – दौड़े घटना स्थल पर आये और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे. उधर , सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










