विधायक ने किया पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग राज्य योजना पथ में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर किया.
पोठिया.कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन ने पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग राज्य योजना पथ में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास फीता काटकर किया. इस दौरान विधायक श्री हुसैन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को लेकर कृतसंकल्पित हैं. विधायक ने कहा कि क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर पर पूरी ईमानदारी एवं लगन से प्रयास कर रहा हूँ क्योंकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है. हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा. क्षेत्र की हर एक समस्याओं का बारीकी से अध्ययन किया गया है और सभी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जा रही है. इस मौक़े पर भोटाथाना पंचायत के मुखिया मरगुब आलम, विधायक प्रतिनिधि इरशाद हयात उर्फ डब्लू, जिला युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सुमेर आलम, तनवीर आलम, राजा, फैजान अंजुम सहित बड़ी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










