नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग लड़की ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने कटिहार जिले के युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार दो माह पूर्व बैंगलोर में रहने के दौरान लड़की युवक के संपर्क में आयी थी. धीरे धीरे जान पहचान बढ़ने लगी. युवक ने लड़की को शादी का प्रलोभन दिया. इस बीच वह नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. 14 मार्च को लड़की युवक के साथ किशनगंज आ गयी. इसके बाद युवक अपने घर चले गया. 15 मार्च को आरोपित लड़की के घर आया और फिर से शारीरिक संबंध स्थापित किया. इसका युवक ने एक वीडियो भी बना लिया. इसके बाद लड़की आरोपित पर शादी का दवाब बनाने लगी. नाबालिग लड़की जब भी आरोपित युवक पर शादी का दवाब बनाती थी, लेकिन वह बात को टाल देता था. अब पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा, लोकलाज के कारण लड़की कुछ दिनों तक चुप रही बाद में परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई. यह सुनकर परिजन मामला दर्ज करवाने सदर थाना पहुंचे. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन