जिप सदस्य ने आशीर्वाद व परामर्श पद यात्रा को ले डीएम को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्य ने आशीर्वाद व परामर्श पद यात्रा को ले डीएम को सौंपा ज्ञापन

नशा मुक्ति हेतु जागरूकता एवं प्रशासन की अक्षमताएं जैसे मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक कर प्रशासन को चेताया जाएगा.

विज्ञापन

कोचाधामन आशीर्वाद व परामर्श पदयात्रा को लेकर जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने जिला पदाधिकारी विशाल राज को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि आगामी 08 से 19 अप्रैल तक आशीर्वाद एवं परामर्श पदयात्रा चलेगी. इस यात्रा का उद्देश्य आम जनों को विभिन्न सामाजिक व प्रशासनिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है.यह पदयात्रा जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के मणिकपुर मुंशीभिटा से प्रारंभ होकर जिले के सभी सातों प्रखंडों में की जायेगी. कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत के जनता हाट कन्हैयाबाड़ी में जनसभा के साथ समाप्त हो जाएगी. जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर ने बताया कि इस पदयात्रा के दौरान सुरजापुरी आरक्षण की मांग, सरकारी विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति,सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी विषय को अनिवार्य करने, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल में बढ़ोतरी की समस्या, महानंदा, डोक, मेची, कनकई ,रतवा नदियों के किनारे तटबंध निर्माण, वृद्धा पेंशन योजना बढ़ोतरी,स्वास्थ्य विभाग में रिक्तियां एवं डॉक्टरों की अनुपलब्धता,देह व्यापार हेतु मानव तस्करी की गंभीर समस्या,जिले के सभी प्रशासनिक विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार, दमकल विभाग की अक्षमयता एवं अपर्याप्त संसाधन,अग्नि पीड़ितों को अपर्याप्त मुआवजा, नशा मुक्ति हेतु जागरूकता एवं प्रशासन की अक्षमताएं जैसे मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक कर प्रशासन को चेताया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन