स्वीप कार्यक्रम की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक

दलित-महादलित टोलो में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने हेतू स्वीप कार्यक्रम के तहत् विकास मित्र जागरूकता अभियान चलायेगे.
ठाकुरगंज.स्वीप कार्यक्रम की सफलता हेतु बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संग प्रखंड कल्याण अधिकारी, विकास मित्र उपस्थित थे. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दलित-महादलित टोलो में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने हेतू स्वीप कार्यक्रम के तहत् विकास मित्र जागरूकता अभियान चलायेगे. नुक्कड़ नाटक,संध्या चौपाल के जरिए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे. मतदाताओं को मत का क्या महत्व और क्यो मतदान जरूरी है यह बताया जाएगा. दलित-महादलित टोलो में लोगो को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में मतदान हेतु संयुक्त टीम द्वारा क्या-क्या व्यवस्था की गई है. उसकी जानकारी से मतदाताओं को अवगत करायेगे. धन व बल के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने वालों को चिन्हित करके उनकी सूची तैयार करके सौपी जाएगी. मतदाताओं को पहले मतदान उसके बाद कोई काम के नारों के साथ मतदान के प्रति जागरूक करना है. बीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोताही बरतने वाले कर्मियो को बर्दाश्त नही किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




